मातृत्व स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाओं पर चर्चा
जागरण संवाददाता चकिया (चंदौली) सामाजिक संगठन ग्राम्या की ओर से सोमवार को प्रजनन स्वास्थ्य सेवा।
जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : सामाजिक संगठन ग्राम्या की ओर से सोमवार को प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की गई। ब्लॉक सभागार में मातृत्व स्वास्थ्य से जुड़ी कई आवश्यक सेवाओं टीकाकरण, परिवार नियोजन, गर्भ समापन आदि में महिलाओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाइयों पर चर्चा हुई। कहा कि महिलाओं को कर्मचारियों की कमी के कारण निजी अस्पताल उपचार करने से मना कर रहे हैं। इससे धात्री महिलाओं को मुश्किलों से दो-चार होना पड़ रहा है। ऐसे में शासन को इनके लिए विशेष सुविधा दिया जाना आवश्यक है। नीतू सिंह, रिकू, अनीता, रामविलास, अर्चना आदि उपस्थित थीं।