शिष्यों ने गुरुजनों को दिए तोहफे, चरण छूकर लिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता चंदौली शिक्षक दिवस पर रविवार को पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 08:32 PM (IST)
शिष्यों ने गुरुजनों को दिए तोहफे, चरण छूकर लिया आशीर्वाद
शिष्यों ने गुरुजनों को दिए तोहफे, चरण छूकर लिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, चंदौली : शिक्षक दिवस पर रविवार को पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन श्रद्धापूर्वक याद किए गए। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विविध कार्यक्रमों में 225 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षण संस्थानों में गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्हें सादगी की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, गीत, संगीत आदि की प्रतियोगिताएं हुईं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया। विधायक सुशील सिंह, साधना सिंह आदि ने शिक्षकों को सम्मानित किया। मढिया संकुल के तीन छात्रों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डाक्टर रामचंद्र शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा तपोवन विद्यालय में विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास से शिक्षक दिवस मनाया। मुख्य अतिथि डाक्टर हरेंद्र कुमार ने बच्चों को संबोधित किया। समाज में शिक्षक के महत्व और उनकी गरिमा पर अपना विचार रखा। सामान्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार पाने वाली कक्षा 10 की छात्रा स्नेहा यादव को साइकिल उपहार स्वरूप दी गई।

पीडीडीयू प्रतिनिधि के अनुसार : देश के दूसरे राष्ट्रपति डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने केक काटा और गुरुजनों को उपहार भी दिए। कैलाशपुरी स्थित एक कोचिग संस्थान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। निदेशक सुरेश कुमार ने कहा कि शिक्षक मानव मूल्यों के क्षरण को संरक्षित कर विश्व शांति का संदेश और छात्रों के चरित्र निर्माण करता है। शिक्षक की प्रेरणा ही छात्रों को महान बना सकती है। इस दौरान शिक्षक निशा सिंह समेत अन्य गुरुजन पुरस्कृ़त हुए।

कंदवा प्रतिनिधि के अनुसार : क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नूरी में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। वहीं वक्ताओं ने विचार रखे। प्रधानाध्यापक संजय सिंह व अन्य मौजूद रहे। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार : शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह पटेल सहित विकास क्षेत्र के दर्जनों शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। शिक्षक कुंवर कलाधर सिंह, विजय कुमार विश्वकर्मा, रीता पांडेय, राजेश कुमार पटेल, आशुतोष त्रिपाठी, देवेन्द्र शर्मा, वेद्प्रकाश, ओम प्रकाश भारती, जितेंद्र तिवारी समेत चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज शिकारगंज के शिक्षक अशोक सिंह यादव को सम्मानित किया गया। शिक्षक हूं ,शिक्षक होने का कर्तव्य निभाता हूं..

चकिया स्थित आदित्य पुस्तकालय सभागार में चंद्रप्रभा साहित्यिक मंच की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ राजेंद्र प्रसाद भ्रमर ने वाणी वंदना से किया। तेजबली अनपढ़ ने माया में से जीव जो निकाले उसे परमहंस कहते हैं..।

संतोष कुमार धूर्त ने शिक्षक हूं शिक्षक होने का निज कर्तव्य निभाता हूं..। राजेश विश्वकर्मा राजू, शिक्षक ही बंद समाज को सजाता रहूं मैं..,राजेंद्र प्रसाद गुप्त बावरा ने कैसे कहूं कि पनघट प्यासा नहीं है..।राजेंद्र प्रसाद भ्रमर, गौरी शंकर सिंह कुशवाहा, रमाशंकर सिंह,राम सजीवन,राजकुमार विश्वकर्मा आदि कवियों ने कविता पाठ किया। अध्यक्षता रामअलम सिंह जीवन, संचालन हरिवंश सिंह बवाल ने किया।

chat bot
आपका साथी