कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

टांडाकला (चंदौली) कार्तिक पूर्णिमा के दिन आस्थावानों ने बलुआ घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही स्नानार्थियों की भीड़ घाट पर इकट्ठा हो गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 06:58 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 06:58 PM (IST)
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

जागरण संवाददाता, टांडाकला (चंदौली) : कार्तिक पूर्णिमा के दिन आस्थावानों ने बलुआ घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही स्नानार्थियों की भीड़ घाट पर इकट्ठा हो गई थी। हर-हर महादेव व जय-जय गंगे के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। लोगों ने स्नान के बाद विधि-विधान से श्री हरि नारायण का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद गरीबों को दान दिया। स्नान का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट रहा।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। ऐसे में भोर से पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर श्रद्धालु जुटने लगे थे। लोग विभिन्न वाहनों से व पैदल गंगा घाट पहुंचे। इसके बाद मां भागीरथी की अविरल धारा में डुबकी लगाकर अपने पाप धोए। ठंड का असर भी आस्था को डिगा नहीं सका। गंगा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके बाद घाट पर ही विधि विधान से श्री हरि विष्णु की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गरीबों को अनाज, द्रव्य आदि का दान देकर पुण्य के भागी बने। गंगा स्नान को देखते हुए प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिसकर्मियों की टीम जगह-जगह निगरानी करती रही। सीओ समेत अधिकारियों की टीम ने भ्रमण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। घाट पर प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी। महिलाओं की सुविधा के लिए घाट पर ही चेंजिग रूम बनाए गए थे। प्रशासन के साथ ही गंगा सेवा समिति व स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्य भी सक्रिय रहे। स्नानार्थियों की सुविधा के लिए घाट पर चाय आदि की व्यवस्था कराई थी। वहीं व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करते नजर आए। दरअसल, कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान व भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व है। इसलिए गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है।

chat bot
आपका साथी