श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा, कमाया पुण्य लाभ

बरहनी (चंदौली) चिरईगांव में चल रहे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और पुण्य का लाभ कमाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:14 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:14 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा, कमाया पुण्य लाभ
श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा, कमाया पुण्य लाभ

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) : चिरईगांव में चल रहे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और पुण्य का लाभ कमाया। परिक्रमा करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। एक तरफ भव्य पंडाल में उज्जैन, काशी, मथुरा, प्रयागराज, चित्रकूट, राजस्थान, नैनिसारण,बिहार,कुशी,अयोध्या,हरिद्वार से आए संत प्रवचन का रसपान करा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पाकशाला में हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश व बिहार आदि कई राज्यों से श्रद्धालु सुंदर राज महाराज का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। यज्ञ से वातावरण भक्तिमय हो गया है। स्वामी जी महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि मनुष्य के कई जन्मों का पुण्य एकत्रित होता है तो श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त होता है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने से कई जन्मों का पाप समाप्त हो जाता है। घर में सुख समृद्धि व शांति बनी रहती है। मृत्युंजय सिंह ने बताया कि 108 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में डेढ़ सौ यजमान सपत्निक बैठे और यज्ञ में आहुतियां डालीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, पूछताछ केंद्र बनाए गए हैं। अनवरत भंडारे में भक्तों को प्रसाद दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी