माता सिद्धिदात्री का दर्शन पूजन कर भक्त हुए निहाल

आठ सिद्धियों की दात्री माता सिद्धिदात्री की नौवें दिन पूजा अर्चना हुई। मा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:18 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:18 PM (IST)
माता सिद्धिदात्री का दर्शन पूजन कर भक्त हुए निहाल
माता सिद्धिदात्री का दर्शन पूजन कर भक्त हुए निहाल

जागरण संवाददाता, चंदौली : आठ सिद्धियों की दात्री माता सिद्धिदात्री की नौवें दिन पूजा अर्चना हुई। माता के दर्शन पूजन को देवी मंदिरों में श्रद्धालु की भीड़ लगी। कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालुओं ने मंदिरों में शारीरिक दूरी का पालन किया और मां का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में बज रहे देवी गीतों से माहौल भक्तिमय रहा। मां काली, श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर परिसर के देवी मंदिर, पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पुजारी द्वारा हवन किया गया। पुजारी अभय चौबे ने कहा मां का यह स्वरूप सिद्धि देने वाला है। उन्हें पाकर साधक सुख समृद्धि का प्रतीक बन जाता है। सिद्धिदात्री देवी पूजन के साथ कन्या भोज और यज्ञ का विशेष फल प्राप्त होता है।

पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार नगर के देवी मंदिरों में बुधवार को मां सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। वहीं घरों में लोगों ने हवन पूजन किया। कुंवारी कन्याओं को भोजन कर कर उपहार में नए वस्त्र दिए। नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर, नईसट्टी स्थित दुर्गा मंदिर, गल्लामंडी स्थित दुर्गा मंदिर, रविनगर स्थित काली मंदिर, लालबहादुर शास्त्री कटरा स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तों ने पूजन किया। भक्तों के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। सुबह ही लोग स्नान करके मंदिरों की तरफ निकल पड़े। महिलाएं, किशोरियां व पुरुषों ने पूरे विधि विधान से पूजन किया।

विधि विधान से मना श्रीराम नवमी पर्व

कोरोना संक्रमण के बाद भी जिले में श्रीराम नवमी की धूम रही। लोगों ने धूमधाम से पर्व मनाया। विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया। वहीं घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। भक्तों ने हवन-पूजन के साथ नौ दिवसीय व्रत का समापन किया। श्रीराम नवमी पर घर में गाय के गोबर से लेपन किया। धूप-दीप, नैवेद्य से पूजा की गई। वहीं कन्याओं को भोजन कराया। मंदिरों में भीड़ पर रोक लगी तो लोगों ने घर-घर मां का दरबार सजा लिया था। देवी की नौ दिनों तक आराधना की। बुधवार को रामनवमी के दिन नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन किया।

chat bot
आपका साथी