विधिक सेवा प्राधिकरण हर वर्ग की कर रहा मदद

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का रविवार को समापन हो गया। बीते 9 से 1

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:10 AM (IST)
विधिक सेवा प्राधिकरण हर वर्ग की कर रहा मदद
विधिक सेवा प्राधिकरण हर वर्ग की कर रहा मदद

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे डोर टू डोर जागरूकता अभियान का रविवार को समापन हो गया। 9 से 18 नवंबर तक चले अभियान में पैनल लायर व स्वयं सेवकों ने घर घर जाकर लोगों को विधिक सेवा व विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्राधिकरण के कोआर्डिनेटर व प्रभारी जिला जज राजेश राय ने कहा शासन की प्रत्येक लाभकारी योजना को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने व उनके अधिकारों को बताने में प्राधिकरण के सदस्य व कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्राधिकरण के सचिव अमित यादव ने विभिन्न योजनाओं व आगामी कार्यक्रमों का विस्तार से उल्लेख किया। दिसंबर माह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में शामिल होकर मामलों के निस्तारण का आह्वान किया। कहा कि लोक अदालत में निस्तारित मामले अंतिम होते हैं। इन्हें कहीं भी चुनौती नहीं दी जा सकती। बगैर किसी कोर्ट फीस के लोक अदालतों में मामले निस्तारित किए जाते हैं। इसके पूर्व न्यायिक अधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट त्रिपुरारी मिश्रा, मुंसिफ मजिस्ट्रेट नम्रता ¨सह, बृजेश यादव, नायब तहसीलदार प्रवीण ¨सह, बार अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व अध्यक्ष नारायण दास, अशोक द्विवेदी, जयप्रकाश मौर्य, सदर मुश्ताक अहमद खान आदि ने संबोधित किया। संचालन महेंद्र प्रताप ¨सह व धन्यवाद चेयरमैन अशोक बागी ने किया।

chat bot
आपका साथी