200 मीटर गड्ढा खोदकर नाली बनाना भूल गया विभाग

सकलडीहा कस्बे के आंबेडकर नगर में पाइप बिछाने को खोदी गई नाली में आए दिन बच्चे गिरकर घायल हो रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:26 PM (IST)
200 मीटर गड्ढा खोदकर नाली बनाना भूल गया विभाग
200 मीटर गड्ढा खोदकर नाली बनाना भूल गया विभाग

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : सकलडीहा कस्बे के आंबेडकर नगर में पाइप बिछाने को खोदी गई नाली में आए दिन बच्चे गिरकर घायल हो रहे। बाइक व चार पहिया वाहन सवारों को आवागमन में कठिनाई हो रही। तीन माह बाद पूर्व ही ह्यूम पाइप बिछाने को गड्ढा खोद गया गया लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

आंबेडकर नगर में 18 जुलाई को नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया। ह्यूम पाइप डालने के लिए मनरेगा मजदूरों ने लंबा गड्ढा खोद दिया, गहराई के लिए जेसीबी लगाई गई। यहां नाली बनाने को 200 मीटर तक गड्ढा खोद दिया गया। तीन माह बीत गए लेकिन न कार्य शुरू हो सका न ही कोई आसार नजर आ रहे हैं। इससे आए दिन 4 फीट गहरे गड्ढे में कभी मवेशी फंस जाते हैं तो कभी बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। चार पहिया वाहन सवार तो छोड़िए बाइक व साइकिल सवार भी बामुश्किल संकरे रास्ते से आवागमन को विवश हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार कार्य पूर्ण करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ग्रामीण जितेंद्र, अरुण, सुरेंद्र, पंकज व वीरेंद्र प्रताप ने कहा 200 मीटर गड्ढा खोदने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। सचिव राम सिंह ने बताया ढाल गलत होने व बारिश के कारण कार्य को दोबारा करना पड़ रहा है। शीघ्र ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी