हैंडपंप की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

क्षेत्र के मुड्डा गांव में महीनों से खराब हैंडपंप की मर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 06:54 PM (IST)
हैंडपंप की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
हैंडपंप की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : क्षेत्र के मुड्डा गांव में महीनों से खराब हैंडपंप की मरम्मत न होने पर बुधवार को नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। चेताया जल्द मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो वे ब्लाक का घेराव करेंगे।

मुड्डा गांव की पाल बस्ती में लगा हैंडपंप छह माह से खराब है। स्थानीय लोग कई बार विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से मरम्मत की गुहार लगा चुके हैं। आश्वासन के बाद भी हैंडपंप का रीबोर नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने कहा इस भीषण गर्मी में हैंडपंप ही सहारा है। गांव में पेयजल का कोई अन्य साधन नहीं है। बस्ती के लोगों को दूसरे मुहल्ले या गांव में जाकर पानी लाना पड़ता है। अधिकारी भी यह जानते हैं कि पेयजल की किल्लत है इसके बाद भी हैंडपंप का रीबोर नहीं करा पा रहे हैं। श्याम नारायण पाल, मुराहू बिद, रामआशीष राम, चंदन बिद, राजेश, अखिलेश, दीपक, शिवकुमार, अंगद, तेतरा, प्रेमा, दुलारी सरोज आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी