तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, लगाए आरोप

जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) लंबे समय से बार और बेच के बीच सामंजस्य स्थापित नहीं होन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:59 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:59 PM (IST)
तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, लगाए आरोप
तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, लगाए आरोप

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : लंबे समय से बार और बेच के बीच सामंजस्य स्थापित नहीं होने से अधिवक्ता लामबंद हो गए। शनिवार को संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की अधिवक्ताओं ने मांग की। इसे लेकर अधिवक्ता दो सप्ताह से न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं।

जिलाधिकारी संजीव सिंह के प्रयास के बाद भी तहसील में इस पर रोक नहीं लग पा रही है। सकलडीहा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह और पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने जांच पड़ताल की, इसके बाद भी तहसील प्रशासन मनमानी रवैया अपनाए हुए है। फरियादी चक्कर काट रहे हैं, राजस्व कर्मी कोई काम नहीं कर रहे हैं। महामंत्री अजय कुमार रंजन व पूर्व महामंत्री नितिन तिवारी ने कहा न्याय न मिलने से फरियादी मायूस होकर लौट रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष डेमोक्रेटिक बार आनंद सिंह ने चेताया सोमवार तक समस्या का निदान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। जनादर्न मिश्र, लालचंद, नरसिंह, प्रकाश यादव, मिथिलेश कुमार, जसवंत यादव, नितिन तिवारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी