26 सितम्बर तक मनाया जाएगा डिमेंशिया सप्ताह

सीएमओ कार्यालय सभागार में मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिले में 26 सितम्बर तक डिमेंशिया जागरूकता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:52 PM (IST)
26 सितम्बर तक मनाया जाएगा डिमेंशिया सप्ताह
26 सितम्बर तक मनाया जाएगा डिमेंशिया सप्ताह

जागरण संवाददाता, चंदौली : सीएमओ कार्यालय सभागार में मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिले में 26 सितम्बर तक डिमेंशिया जागरूकता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया। डिमेंशिया भूलने की बीमारी है। बुजुर्गों को बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से आगाह करने के लिए जागरूक किया जाएगा। सीएमओ डाक्टर वीपी द्विवेदी ने कहा, उम्र बढ़ने के साथ लोग तमाम तरह की बीमारियों की चपेट में आते हैं। इसमें भूलने की बीमारी से ग्रसित सबसे अधिक मरीज मिलते हैं। इसे चिकित्सा शास्त्र की भाषा में अल्जाइमर्स-डिमेंशिया कहा जाता है। बुजुर्गों को इस बीमारी से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ अजय कुमार ने कहा अल्जाइमर भूलने की बीमारी है। इस बीमारी के लक्षणों में याद्दाश्त कमजोर होना, निर्णय न ले पाना, बोलने में दिक्कत, परिवार के सदस्यों को न पहचान पाना और छोटे-छोटे कार्य करने में भी दिक्कत होती है। इससे बुजुर्ग व्यक्तियों को सामाजिक व पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डाक्टर नितेश कुमार ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ व्यक्ति की याद करने की क्षमता कमजोर हो जाती है। यह दिमाग की कोशिकाओं के कमजोर होने की वजह से होता है। व्यक्ति के दिमाग में एक अरब कोशिकाएं होती हैं, जो अलग-अलग कार्य करती हैं। इनके जरिए ही हमें सूंघने, मांस पेशियों को चलाने, सुनने व देखने में दिक्कत होती है। कहा कि इस समस्या से परेशान वृद्ध जन पंडित कमलापति त्रिपाठी स्थित मन कक्ष में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 75658-02028 पर भी संपर्क कर उचित सलाह ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी