एसडीएम से मिला किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल

जागरण संवाददाता नियामताबाद (चंदौली) भारतीय किसान संघ का शनिवार को एसडीएम सीपू गिरी से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 08:40 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 08:40 PM (IST)
एसडीएम से मिला किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल
एसडीएम से मिला किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल

जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) : भारतीय किसान संघ का शनिवार को एसडीएम सीपू गिरी से मिला। पत्रक सौंप क्षेत्र में दो अतिरिक्त धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की। कहा कि खरीफ की प्रमुख फसल धान क्रय के लिए जिले में 55 धान केंद्र खोले गए हैं। इसमें विकासखंड के सेमरा, कठौड़ी व हमीदपुर में केंद्र खोले गए हैं।हमीदपुर केंद्र मिर्जापुर व सेमरा वाराणसी जनपद की सीमा पर है। दोनों ही केंद्र धान उत्पादन क्षेत्र में नहीं हैं। यहां धान विक्रय के लिए किसानों को परेशानी होगी। नियामताबाद व पचोखर में धान क्रय केंद्र खोला जाए। ताकि किसान अपनी उपज को बेच सकें। जिला मंत्री मनोज सिंह, तेजू यादव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी