पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

नौगढ़ (चंदौली) नौगढ़ थाना के नरकटी जंगल में मंगलवार की सुबह युवक का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:29 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:29 PM (IST)
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : नौगढ़ थाना के नरकटी जंगल में मंगलवार की सुबह युवक का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। इससे सनसनी फैल गई। चरवाहों ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक दूसरे स्थान का निवासी बताया जा रहा है। लोग हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

मंगलवार की सुबह चरवाहे पशुओं को लेकर जंगल की तरफ गए थे। इसी दौरान बोदलपुर-नरकटी मार्ग से आधा किलोमीटर दूर जंगल में महुआ के पेड़ से रस्सी के सहारे युवक का शव लटका दिखा। इस पर चरवाहे चौंक गए। इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। काफी संख्या में लोग जुट गए। एसओ राजेश सरोज हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। ग्रामीणों से उसकी शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक की आयु लगभग 30 साल बताई जा रही है। उसके शरीर पर भूरे रंग की पैंट और नीले रंग का जूता है। स्थानीय लोगों का कहना है युवक दूसरे स्थान का रहने वाला है। हत्यारों ने उसकी हत्या कर शव यहां लाकर रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया। एसओ ने कहा, मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की हत्या की गई अथवा उसने खुदकशी की थी।

chat bot
आपका साथी