गंगा में मिला प्रेमी युगल का शव

जागरण संवाददाता धानापुर (चंदौली) थाना क्षेत्र के नरौली घाट पर गंगा में गुरुवार की सुबह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:41 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:41 PM (IST)
गंगा में मिला प्रेमी युगल का शव
गंगा में मिला प्रेमी युगल का शव

जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली) : थाना क्षेत्र के नरौली घाट पर गंगा में गुरुवार की सुबह किशोर-किशोरी के शव मिले। दोनों के हाथ गमछे से आपस में बंधे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। करीब चार घंटे बाद किशोरी के चाचा थाने पहुंचे। उन्होंने किशोरी की शिनाख्त अपने भतीजी व किशोर को भी गांव निवासी बताया। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों थाना क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। वैसे, पुलिस स्वजन के बयान के आधार पर खुदकशी का मामला मान रही है। ग्रामीण सुबह गंगा किनारे गए थे। इसी दौरान दो शव पानी में दिखाई दिए। इसकी सूचना के बाद काफी संख्या में लोग गंगा किनारे जुट गए। लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से इसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शवों की स्थिति देख लग रहा था कि दो-तीन पहले के हैं। करीब चार घंटे बाद स्वजन थाने पहुंचे। उन्होंने दोनों शवों की शिनाख्त की। पुलिस को बताया कि वे तीन दिन से घर से गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। एक साथ दो शव मिलने की जानकारी होने पर भागकर थाने पहुंचे। आशंका जताई जा रही कि किसी बात को लेकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया होगा। स्वजनों के बयान के आधार पर पुलिस भी इसे फिलहाल खुदकशी मान रही है। सीओ शेषमणि पाठक ने कहा, किशोर-किशोरी के शवों की शिनाख्त हो गई है। स्वजन इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी