ओटी में लटकता मिला अस्पताल कर्मी का शव

थाना के करनौल तिराहा के निकट स्थित निजी अस्पताल के कर्मी दिलीप सिंह उर्फ मोनू(35) की सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की अल सुबह उनका शव शल्य चिकित्सा कक्ष(ओटी) में लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर आस-पास के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक इलिया थाना के मनकपड़ा गांव का निवासी था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Aug 2019 12:26 AM (IST) Updated:Wed, 28 Aug 2019 12:26 AM (IST)
ओटी में लटकता मिला अस्पताल कर्मी का शव
ओटी में लटकता मिला अस्पताल कर्मी का शव

जासं, शहाबगंज (चंदौली) : थाना के करनौल तिराहा के निकट स्थित निजी अस्पताल के कर्मी दिलीप सिंह उर्फ मोनू (35) की सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उनका शव शल्य चिकित्सा कक्ष (ओटी) में लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर आस-पास के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक इलिया थाना के मनकपड़ा गांव का निवासी था।

तिराहे के निकट सदर कोतवाली के जमुनीपुर गांव निवासी प्रतिमा सिंह चौहान का निजी अस्पताल संचालित हैं। इसमें मनकपड़ा गांव निवासी राजेंद्र सिंह के इकलौते पुत्र दिलीप करीब चार वर्ष से कार्यरत थे। सोमवार की देर रात भोजनोपरांत अपने कक्ष में सोने चले गए। सुबह अस्पताल के दूसरे कक्ष ओटी में दिलीप का शव लटकता मिला। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मृतक के पिता राजेंद्र, बहन सहित गांव के कई लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। रोते-रोते बहन बेसुध हो गई। परिजनों के मुताबिक, मृतक की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी से तलाक होने पर उसने दूसरा विवाह कर लिया। पत्नी रेखा, एक पुत्र व पुत्री के साथ गांव में ही रहती है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। एसओ अवनीश राय ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है। तफ्तीश व पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

----------

पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

मनकपड़ा गांव निवासी मृतक दिलीप सिंह की पत्नी रेखा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा मुझे न्याय मिलना चाहिए। थानाध्यक्ष अवनीश राय ने पीड़िता को ढांढस दिलाया। आश्वासन दिया कि घटना की निष्पक्षता से तफ्तीश की जाएगी जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी