बारिश से लबालब जलाशयों पर खतरा, विभाग अलर्ट

(चंदौली) पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं जलाशयों पर खतरा उत्पन्न हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:38 PM (IST)
बारिश से लबालब जलाशयों पर खतरा, विभाग अलर्ट
बारिश से लबालब जलाशयों पर खतरा, विभाग अलर्ट

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं जलाशयों पर खतरा उत्पन्न हो गया है। शुक्रवार को चंद्रप्रभा बांध में 772 फीट पानी स्टोर होने के साथ ही फ्लट संख्या 12 गेट पर पानी पहुंच गया। लतीफशाह, मुजफ्फरपुर बीयर ओवरफ्लो करने लगा है। बांध, बंधियों में लगातार पानी बढ़ने से महकमा अलर्ट हो गया।

लगातार बारिश से चकिया व नौगढ़ के सभी जलाशय लबालब हो गए। मूसाखाड़ बांध में 355 फीट पानी इकठ्ठा होने के बाद लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए पानी छोड़े जाने का निर्देश उच्चाधिकारियों ने जारी किया है। चंद्रप्रभा बांध अपने जलस्तर 772 फीट पर पहुंचकर फूल हो गया। फिलहाल सिचाई के नाम पर तीन सौ क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। विभाग के मुताबिक 30 सितंबर बाढ़ अवधि तक 772 फीट पानी मेंटेन किया जाना है। बरसात की स्थिति बनी रही तो चंद्रप्रभा बांध से पानी छोड़ा जाएगा। निचले इलाके बबुरी, चोरमरवा, मवैया आदि गांवों में जलप्लावन होने की आशंका बन गई है। लतीफशाह बीयर, मूसाखाड़ बांध, मुजफ्फरपुर बीयर पर पहुंचने वाले सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। सिचाई विभाग के एक्सईएन सर्वेश चंद्र ने अधिनस्थों को निर्देश दिया है कि बांधों, जलाशयों की पल-पल की स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराएं।

chat bot
आपका साथी