तेज बारिश से धान की अगेती फसल को नुकसान, रबी की बोआई प्रभावित

चंदौली धान के कटोरे में मंगलवार की शाम तेज बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं धान की अगेती फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:53 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:53 PM (IST)
तेज बारिश से धान की अगेती फसल को नुकसान, रबी की बोआई प्रभावित
तेज बारिश से धान की अगेती फसल को नुकसान, रबी की बोआई प्रभावित

जागरण संवाददाता, चंदौली : धान के कटोरे में मंगलवार की शाम तेज बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं धान की अगेती फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। बारिश से धान की कटाई तो प्रभावित होगी ही बालियों को भी नुकसान होगा। वहीं सब्जी की फसल भी प्रभावित होगी। हालांकि जिन किसानों ने धान की बोआई देर से की है, फसल को फायदा होगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं और तेज हवा चलने की संभावना है।

जनपद में पिछले दो दिनों से तेज धूप के कारण आमजन गर्मी से बेहाल हो गए थे। सूरज का ताप ऐसा कि दोपहर में राह चलना दुश्वार हो गया था। लेकिन मंगलवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश से तापमान में जहां गिरावट आ गई, वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज हवा के कारण कई स्थानों पर टीन शेड व छप्पर उड़ गए। बारिश से धान की अगेती फसल को नुकसान पहुंचा है। जो फसल पककर काटने के लिए तैयार हो गई थी। अब फसल की कटाई के लिए किसानों को और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं जिन किसानों ने धान की देर से बोआई की थी, खासकर पहाड़ी इलाकों में बारिश से फायदा हुआ है। पानी के अभाव में रेड़ा पर आने के बाद सूख रही फसल को संजीवनी मिली है। सब्जी की फसल को बारिश से नुकसान पहुंचा है। किसानों को सब्जी की फसल से पानी निकासी की व्यवस्था करनी होगी। बारिश से आलू की बोआई भी प्रभावित हुई है। उधर बारिश के कारण नगर सहित ग्रामीण इलाकों में कीचड़ व फिसलन से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी। कृषि मौसम विज्ञानी कृष्ण मुरारी पाण्डेय ने बताया कि आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी