वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, भाई घायल

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव के समीप गुरुवार की सुबह वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार वाराणसी के प्रह्लाद घाट निवासी सागर साहनी (19) की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:40 AM (IST)
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, भाई घायल
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, भाई घायल

जागरण संवाददाता, पड़ाव (चंदौली) : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव के समीप गुरुवार की सुबह वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार वाराणसी के प्रह्लाद घाट निवासी सागर साहनी (19) की मौत हो गई। वहीं चचेरा भाई दीपक साहनी (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घर से सेना भर्ती की तैयारी के लिए रामनगर के चांदमारी ग्राउंड में प्रैक्टिस करने जा रहा था। सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने घायल को पड़ाव स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

सागर के पिता रामू साहनी मेहनत-मजदूरी कर घर-परिवार चलाते हैं। बेटे को फौज में भेजने का सपना संजोए थे। पिता के अरमानों को पूरा करने के लिए सागर नियमित दौड़ व फिजिकल की प्रैक्टिस करने सुबह प्रह्लाद घाट से रामनगर के चांदमारी ग्राउंड जाता था। गुरुवार की सुबह चचेरे भाई दीपक साहनी के साथ साइकिल से रामनगर जा रहा था। जैसे ही दोनों पड़ाव-रामनगर मार्ग पर चौरहट गांव के समीप पहुंचे, तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल में पीछे से धक्का मार दिया। इससे सागर सड़क पर औंधे मुंह गिरा उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। वहीं घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होते ही माता-पिता समेत परिवार के लोग भागकर जलीलपुर पुलिस चौकी पहुंचे। यहां शव देखते ही फफक पड़े। मां राजकुमारी देवी के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। सागर छह भाई वहन में चौथे नंबर का था। भाई आकाश, अमन और बहन सीमा, आरती व भारती हैं।

chat bot
आपका साथी