कल्चरल मीट प्रतियोगिता का आयोजन

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) सर्व शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के तहत गुरुवार को स्थानीय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:07 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:07 PM (IST)
कल्चरल मीट प्रतियोगिता का आयोजन
कल्चरल मीट प्रतियोगिता का आयोजन

जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : सर्व शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के तहत गुरुवार को स्थानीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मैदान में एकेडमिक स्पो‌र्ट्स एवं कल्चरल मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।

दौड़ में गौरव चौहान,कुर्सी दौड़ में आबिद अंसारी,सुलेख व चित्रकला में गौरव चौहान,कुर्सी दौड़ व गणित में किशन गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुलेख में चांदनी और पम्मी कुमारी और कुर्सी दौड़ में किशन और गणित में गौरांगिनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को बीईओ कन्हैया लाल ने पुरस्कृत किया। आशीष दुबे,अजय कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह,ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी