क्राइम ब्रांच कर्मियों पर सिखा पकड़कर पिटाई करने का आरोप

जिले में अपराधी बेलगाम हैं क्राइम ब्रांच की टीम उन पर लगाम लगाने की बजाए आमजन का उत्पीड़न कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:37 PM (IST)
क्राइम ब्रांच कर्मियों पर सिखा पकड़कर पिटाई करने का आरोप
क्राइम ब्रांच कर्मियों पर सिखा पकड़कर पिटाई करने का आरोप

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले में अपराधी बेलगाम हैं, क्राइम ब्रांच की टीम उन पर लगाम लगाने की बजाए आमजन का उत्पीड़न कर रही है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एसपी अमित कुमार को प्रार्थना पत्र देकर क्राइम ब्रांच पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में वाराणसी जाते वक्त क्राइम ब्रांच के अमित सिंह ने उन्हें रोका। विरोध करने पर सिखा पकड़कर पिटाई की। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और थाने लाकर लाकअप में बंद कर दिया। रात 12 बजे के बाद छोड़ा गया। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने कहा कि 27 जुलाई को वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ जा रहे थे। इसी बीच मुख्यालय स्थित गंगा रोड पर क्राइम ब्रांच के अमित सिंह अपने आठ साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने वाराणसी जाने से मना कर दिया। इसका विरोध करने पर सिखा पकड़कर मारने-पीटने लगे। सिखा रखने को लेकर अपशब्द कहे। वहीं जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद कई कार्यकर्ताओं को लाकर कोतवाली के लाकअप में बंद कर दिया। देर रात उन्हें रिहा किया गया। कहा पुलिस का यह व्यवहार निदंनीय है। ऐसे में जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी