सीएम के जन्मदिन पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान

सीएम के जन्मदिन पर कोरोना योद्धाओं का सम्मानं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 09:52 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:09 AM (IST)
सीएम के जन्मदिन पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान
सीएम के जन्मदिन पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान

जासं, चंदौली : विश्व हिदू महासंघ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्थानीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। केट काटने के साथ ही दीर्घायु की कामना की और एकजुट होकर कोरोना का मुकाबला करने का निर्णय लिया। इस दौरान कोरोना योद्धाओं को सम्मानित भी किया गया।

प्रभारी काशी प्रांत ओमप्रकाश सिंह ने कहा योगी आदित्यनाथ का जीवन एक प्रेरणा है। उन्होंने समाज की भलाई और हिदुत्व के विकास को निरंतर प्रयास किया है। अब सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में विकास को नया आयाम दे रहे हैं। कहा कार्यकर्ता संकल्पित हैं कि कोरोना का एकजुट होकर मुकाबला करेंगे। लोगों को जागरूक करते रहेंगे। गरीबों की मदद भी एजेंडे में शामिल है। महासंघ के जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिदुत्व और विकास के मिशन को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश को उन्नति के शिखर पर ले जा रहे हैं। इस अवसर पर शिवानंद पांडेय, कैलाश तिवारी, वीर बहादुर मौर्य, शिवपूजन, धनंजय, रामचंद्र, अरुण आदि उपस्थित थे। दूसरी तरफ हिदू स्वराज्य सेना ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन हिदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, मनीष श्रीवास्तव, विवेक मौर्य, रजत, सिद्धार्थ आदि थे। हियुवा ने भी मनाया जन्मदिन

धानापुर (चंदौली) : कस्बा स्थित एक निजी विद्यालय में हिदू युवा वाहिनी के संरक्षक एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का हिदू युवा वाहिनी के लोगों ने जन्मदिन मनाया। विमल सिंह दादा के नेतृत्व में केक काटकर एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। शैलेश चंद्र, राहुल मिश्र, अभिषेक रस्तोगी, सत्यम रस्तोगी, रंजन सेठ, आलोक केसरी थे।

कमालपुर प्रतिनिधि के अनुसार धानापुर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर बभनियांव पर पौधारोपण किया गया। वहीं उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने को आवाह्न किया गया, जबकि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए संकल्प लिया गया। धनंजय सिंह व जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल थे। चंदौली के चकिया तिराहा पर भाजपाजनों ने सीएम का जन्मदिन मनाया। विधायक प्रतिनिधि अश्विनी दुबे, संजीव दुबे, वीके मिश्र, ताराशंकर तिवारी, असलम खां आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी