लोगों को घरों में रहने का अनुरोध

नगर में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसारने लगा है। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के न्यू महाल व हनुमानपुर वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके बाद तत्काल वार्डों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:51 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:03 AM (IST)
लोगों को घरों में रहने का अनुरोध
लोगों को घरों में रहने का अनुरोध

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगर में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसारने लगा है। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के न्यू महाल व हनुमानपुर वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज मिले। नगर प्रशासन ने तत्काल वार्डों को सील करा दिया। मुख्य प्रवेश मार्ग से लेकर भीतरी गलियों के मार्ग को सील किया गया। दोनों वार्ड में घर-घर हर व्यक्ति की शनिवार से थर्मल स्कैनिग की जाएगी।

लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की वजह से लोगों में भय बढ़ने लगा है। गुरुवार को नगरपालिका परिषद कार्यालय के दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय को सील कर दिया गया। उसी दिन कैलाशपुरी, रविनगर व काली महाल में कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इन वार्डां में भी बैरिकेडिग करा दी गई। शुक्रवार को न्यू महाल व हनुमानपुर वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जानकारी हुई तो एंबुलेंस वार्ड में पहुंची और मरीजों को लेकर एल-1 अस्पताल ले गई। उधर प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए बांस बल्ली को घेरकर और कर्मचारियों को लगाकर आनन फानन बैरिकेडिग का कार्य किया। कोरोना संक्रमित मरीज के घर से लेकर 250 मीटर तक के दायरे को सील किया गया है। अधिकारियों ने लोगों से घरों में रहने की अपील की। साथ ही आवश्यक चीजों की आपूर्ति के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई और उनके मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए हैं। नागरिकों से कहा गया कि कोई जरूरी सामान, दवा आदि की जरूरत पड़ती है कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर मंगवा लें।

chat bot
आपका साथी