जुलूस निकाल कांग्रेसजनों ने दिया धरना

अलीगढ़ सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में जहरीली शराब से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 06:55 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 06:55 PM (IST)
जुलूस निकाल कांग्रेसजनों ने दिया धरना
जुलूस निकाल कांग्रेसजनों ने दिया धरना

जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) : अलीगढ़ सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में जहरीली शराब से हुई मौतों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कठौड़ी गांव में आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर विरोध जताया, प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की।

पीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर कांग्रेस सेवादल पूर्वी जोन के मुख्य संगठक सतीश बिंद के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गांव में जुलूस निकाला, कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। आंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना भी दिया। मुख्य संगठक ने कहा भाजपा सरकार में आए दिन दुष्कर्म, अपराध, लूट-छिनैती की घटनाएं हो रही हैं। वही अलीगढ़ में दर्जनों लोगों की जहरीली शराब से मौत हो गई। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक न दोषियों को गिरफ्तार किया न ही पीड़ित परिवारों को अब तक शासन द्वारा मुआवजा दिया गया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शाहिद तौसीफ, परमहंस सिंह राजपूत, राधेश्याम यदुवंशी, अब्दुल गनी, रमेश बिंद, बृजमोहन जायसवाल, अनूप पांडेय, मजनू राम, शंकर बिंद, तूफानी सिंह, पुनवासी बिंद आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी