हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने को पुलिस लाइन में धरना

जागरण संवाददाता चंदौली हाथरस में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद मौत की घटना को लेकर।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 10:41 PM (IST)
हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने को पुलिस लाइन में धरना
हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने को पुलिस लाइन में धरना

जागरण संवाददाता, चंदौली : हाथरस में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद मौत की घटना को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को पुलिस लाइन में धरना दिया। इस दौरान शासन-प्रशासन की नाकामी पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की। सूचना के बाद एसपी हेमंत कुटियाल मौके पर पहुंचे। धरनारत कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेकर शासन तक मांगों को पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

कार्यकर्ताओं ने कहा हाथरस की घटना से पूरे देश दहल गया है। भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। हाथरस की घटना में शामिल आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। तभी पीड़िता के परिजनों को न्याय मिलेगा। इसके बाद प्रदेश महासचिव मकसूद खान की अध्यक्षता में मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश महासचिव ने कहा, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की जरूरत है। प्रत्येक बूथ पर एक यूथ को खड़ाकर लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाए। संजीव सिंह ने कहा, संगठन को मजबूत बनाकर पार्टी सत्ता परिवर्तन करेगी। कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ दायित्वों का निभाते हुए संगठन की मजबूती की दिशा में काम करें। प्रदेश सचिव दवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, मधु राय, रामानंद यादव, रामनगीना सिंह, डा. मंशा देवी, गंगा प्रसाद, राहुल राय, अरुण द्विवेदी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी