कांग्रेसियों ने मनाया अशफाक उल्लाह खां का शहीद दिवस

शहर कांग्रेस कमेटी ने काली महाल स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को अशफाक उल्लाह खां का शहीद दिवस मनाया। सदस्यों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 07:40 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 07:40 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाया अशफाक उल्लाह खां का शहीद दिवस
कांग्रेसियों ने मनाया अशफाक उल्लाह खां का शहीद दिवस

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली): शहर कांग्रेस कमेटी ने काली महाल स्थित कैंप कार्यालय में बुधवार को अशफाक उल्लाह खां का शहीद दिवस मनाया। सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि अशफाक उल्लाह खां पठान परिवार से थे। उनका जन्म शाहजहांपुर में हुआ था। अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। वे प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। उर्दू के एक बेहतरीन कवियों और शायरों में भी उनका नाम शुमार था। उनको फैजाबाद जेल में रखकर कड़ी यातनाएं दी गईं। काकोरी कांड में चार लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी जिसमें अशफाक उल्लाह खां एक थे। इस मौके पर नंदगोपाल ¨सह, बृजेश गुप्ता, विजय गुप्ता, सतपाल ¨सह, अब्दुल खालिक, संजय मिश्रा, तेजप्रकाश मल्लिक, प्रमोद अग्रहरि, अनवर शादाब अंसारी, क्रिस्टिना अमला, रामविलास पासवान, राजू गुप्ता, राजेश गुप्ता, मो. सलमान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी