वाराणसी रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

वाराणसी में आयोजित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्य रवाना हुए। शास्त्री पार्क से सुभाष पार्क तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर सदस्यों का जत्था वाराणसी के लिए रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jan 2020 07:07 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jan 2020 11:45 PM (IST)
वाराणसी रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
वाराणसी रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : वाराणसी में आयोजित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्य शास्त्री पार्क से जुलूस निकालकर वाराणसी के लिए रवाना हुए।

निवर्तमान अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। संविधान की हत्या की जा रही है। छात्रों, महिलाओं को बर्बरता से पीटा जा रहा है। अपराध और दुष्कर्म से जनता कराह रही है, महंगाई ने गरीबों के थाली से निवाला छीन लिया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार के तानाशाही से संघर्ष करने का संकल्प लिया है। बृजेश गुप्ता, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, नंदगोपाल सिंह, अशोक यादव, दशरथ चौहान आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी