कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरवाया किसान मांग पत्र

कांग्रेस के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम 40 दिवसीय किसान जन जागरण अभियान के तहत शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने नौगढ़ ब्लाक के गांवों का दौरा किया। गांवों में हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जाने और किसानों से मांग पत्र भरवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 10:44 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 06:08 AM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरवाया किसान मांग पत्र
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरवाया किसान मांग पत्र

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कांग्रेस के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम 40 दिवसीय किसान जन जागरण अभियान के तहत शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने नौगढ़ ब्लाक के गांवों का दौरा किया। गांवों में हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जानी और किसानों से मांग पत्र भरवाया।

नोनवट, सेमर साधोपुर, औरवाताड़, नर्मदापुर, परसहवां, बरवाडीह सहित कई गांवों में किसानों से मिलकर किसान मांग पत्र भरवाया गया। रामजी गुप्ता ने कहा कांग्रेस ने हमेशा ही किसानों के हित के लिए काम किया है। कांग्रेस सरकार में किसानों के लिए अनेक योजनाएं लाई गईं। भारत को कृषि प्रधान देश के नाम से जाना जाता है, परंतु वर्तमान भाजपा सरकार किसानों के लिए कोई भी काम नहीं कर रही है। घरेलू गैस की बेतहाशा मूल्य वृद्धि, महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती अर्थव्यवस्था जैसी अन्य मूलभूत समस्याओं पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। दयाराम पटेल, गंगा प्रसाद, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा, सर्वजीत सिंह, राजेंद्र प्रसाद, गोविद भारती, कमल खरवार, बुद्धू खरवार, नीरज कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी