प्रियंका के नेतृत्व में केंद्र सरकार को उखाड़ फेकेंगे कांग्रेसी

प्रियंका के नेतृत्व में केंद्र सरकार को उखाड़ फेकेंगी कांग्रेसी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 08:14 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:07 AM (IST)
प्रियंका के नेतृत्व में केंद्र सरकार को उखाड़ फेकेंगे कांग्रेसी
प्रियंका के नेतृत्व में केंद्र सरकार को उखाड़ फेकेंगे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, चंदौली : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला कार्यालय में पार्टी के प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना व लीगल सेल की प्रदेश सचिव मंजू राय का स्वागत किया। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने जिलाध्यक्ष पद का कार्य संभाला। कार्यकर्ताओं को कहा गया वे पार्टी मजबूती के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं। आने वाला समय कांग्रेस का है, जनता भाजपा राज में कराह रही है।

प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, अजय कुमार व लल्लू जी के नेतृत्व में पार्टी जो भी कार्य देगी उसे पूरी क्षमता से सभी मिलकर करेंगे। देश एवं प्रदेश में झूठ बोलने वाले व नफरत फैलाने वालों की सरकार चल रही है। राहुल, प्रियंका के नेतृत्व में ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा चंदौली पं. कमलापति त्रिपाठी की कर्मभूमि है और आज जो भी विकास दिख रहा वह कांग्रेस की देन है। नई कमेटी नई ऊर्जा के साथ जिले में कांग्रेस राज लाने के लिए जुट गई है। कहा पं. त्रिपाठी के कराए गए कार्यों को यह सरकार सुचारू रूप से नहीं चला पा रही। किसान, आम जन परेशान है। कांग्रेस सभी वर्ग के विकास को आंदोलन करेगी। इस दौरान डा. नारायणमूíत ओझा, मधु राय, शशिनाथ उपाध्याय, भूपेंद्र प्रताप सिंह, आनंद शुक्ल, श्रीराम यादव, रामजी गुप्ता, अरुण द्विवेदी, बृजेश गुप्ता, श्वेता सिद्धिदात्री, तरुण पांडेय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी