किसान हित मे कांग्रेस करेगी आंदोलन

किसान जन-जागरण अभियान को लेकर बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने नागेपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर पर तहसील स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान किसान हित में आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 08:02 PM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 08:02 PM (IST)
किसान हित मे कांग्रेस करेगी आंदोलन
किसान हित मे कांग्रेस करेगी आंदोलन

फोटो:16

जासं,सकलडीहा(चंदौली):  किसान जन-जागरण अभियान को लेकर बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने नागेपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर पर तहसील स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान किसान हित में आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि सपा व बसपा सहित अन्य क्षेत्रीय दलों ने मुकदमे और जांच के डर से केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आवा•ा उठाना बन्द कर दिया है। जिसके कारण आम लोगों को न्याय मिलना मुश्किल हो गया है। लेकिन उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आम जनता और किसानों की समस्याओं को लेकर जन जागरण अभियान के तहत आन्दोलन चलायेगा। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी और विधान सभा प्रभारी अरूण द्विवेदी ने जनता की समस्याओं को लेकर तहसील व जिला मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। इस दौरान नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से केन्द्र और प्रदेश सरकार की कारगुजारी को उजागर करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बाबा गोंड, आलोक सिंह, मकसूद अली, सियाराम बिद, डा. उदय कुमार, तरुण पांडेय व मुकेश कुमार नंदन सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी