कांग्रेस ने चलाया जन जागरण अभियान

क्षेत्र के चहनियां कस्बा में काग्रेसियों ने किसान जगजागरण अभियान के क्रम में एक रूपरेखा तैयार कर किसानों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओ पर विचार विमर्श करने का फैसला किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 07:39 PM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 07:39 PM (IST)
कांग्रेस ने चलाया जन जागरण अभियान
कांग्रेस ने चलाया जन जागरण अभियान

चहनियां(चंदौली) : क्षेत्र के चहनियां कस्बा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बुधवार को हुई बैठक में किसान जनजागरण अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। किसानों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं पर विचार विमर्श करने का फैसला किया। प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा भाजपा सरकार विकास के मुद्दे से भटकाने का काम कर जनता के साथ छलावा कर रही है। भाजपा की करनी से सभी परिचत हैं। बारी-बारी राज्यों से उनका पतन शुरू हो चुका है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिश्र ने कहा कि किसानों की सच्ची हितैषी कांग्रेस रही है । पूरे देश में 70हजार किसानों का कर्ज माफी, धान व अरहर सहित कई फसलों का समर्थन मूल्य में तीन गुना बढ़ोत्तरी, मनरेगा के तहत मजदूरों के पलायन पर रोक 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर, कृषि विकास की दर दोगुनी करने आदि योजनाएं कांग्रेस की देन हैं। किसानों की जमीन का मुआवजा चार गुना कर भूमि अधिग्रहण कानून बना। इस दौरान पंकज सिंह, राजकिशोर, रामचन्द्र गौतम, शशीकान्त, रमेश, सन्तोष, राजेन्द्र, कुलदीप, झम्मन, सुभाष, दीनानाथ, कन्हैया मौर्या आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी