40 दिन तक किसान आंदोलन करेगी कांग्रेस पार्टी

किसानों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में उतर चुकी है। आगामी 40 दिन तक किसान आंदोलन की अलख जगेगी। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर किसानों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे और यह भी बताएंगे कि वर्तमान सरकार किस तरह से उनके साथ छलावा कर रही है। पांच चरणों में 17 मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने के साथ जिला मुख्यालय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 06:00 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 06:00 PM (IST)
40 दिन तक किसान आंदोलन करेगी कांग्रेस पार्टी
40 दिन तक किसान आंदोलन करेगी कांग्रेस पार्टी

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : किसानों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में उतर चुकी है। आगामी 40 दिन तक किसान आंदोलन की अलख जगेगी। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर किसानों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे और यह भी बताएंगे कि वर्तमान सरकार किस तरह से उनके साथ छलावा कर रही है। पांच चरणों में 17 मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने के साथ जिला मुख्यालय पर आंदोलन भी होगा। उक्त बातें पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने शनिवार को नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने किसान आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कहा कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रही है। धान का कटोरा कहे जाने वाले जिले का किसान उपेक्षित है। धान की खरीद नहीं के बराबर है। उर्वरक की कीमत लगातार बढ़ रही है। कारपोरेट टैक्स माफ हो रहे हैं लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हो रहा। सरकार की इन्ही नीतियों के विरोध में और किसानों के समर्थन में पार्टी आंदोलन करेगी। पहला चरण 10 से 16 फरवरी तक चलेगा। इसमें ब्लाक स्तरीय चिन्हित कार्यकर्ता कम से कम 10 पीड़ित किसानों के घर जाकर उनसे मिलेंगे और किसान मांगपत्र भरवाएंगे। अन्य चरण के आंदोलन में नुक्कड़ सभाएं, स्थानीय सांसद और विधायक के आवास पर जाकर पत्रक देना, तहसील दिवस के दिन तहसीलों में किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन, छह मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ता किसान की बात फार्म में किसानों की समस्या नोट करेंगे। किसानों की मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय किसान आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम लखनऊ में निर्धारित है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, डा. नारायण मूर्ति ओझा, मधु राय, श्वेता सिद्धिदात्री, शहर महिला अध्यक्ष संगीता सिंह, आनंद शुक्ला, रामजी गुप्ता, शशिनाथ उपाध्याय, बृजेश गुप्ता आदि थे।

chat bot
आपका साथी