निर्भया की बरसी पर गोष्ठी

निर्भय कांड की बरसी पर सोमवार को निर्भया सेना ने न्यू सेंटर कालोनी में गोष्ठी का आयोजन किया। देश में आए दिन महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटना की निदा की गई। ऐसे कुकर्म करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की ताकि देश दुष्कर्म मुक्त बन सके। कोआर्डिनेटर अनीता देवी ने कहा कि देश में दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाएं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:37 PM (IST)
निर्भया की बरसी पर गोष्ठी
निर्भया की बरसी पर गोष्ठी

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : निर्भया कांड की बरसी पर सोमवार को निर्भया सेना ने न्यू सेंटर कालोनी में गोष्ठी का आयोजन किया। देश में आए दिन महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटना की निदा की गई। ऐसे कुकर्म करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की ताकि देश दुष्कर्म मुक्त बन सके।

कोआर्डिनेटर अनीता देवी ने कहा देश में दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाएं पुरुष के हिसक होने का संकेत दे रही हैं। निर्भया के दुष्कर्मियों को यथाशीघ्र फांसी दे दी गई होती तो संभव था कि ऐसे अपराध पर अंकुश लग जाता। संगठन मंत्री अमृता ने कहा कि दुष्कर्म की सजा सिर्फ फांसी होनी चाहिए। फांसी से कम सजा ऐसे मामलों में स्वीकार्य नहीं है। निर्भया सेना को मजबूत बनाने और आधी आबादी को अधिकार मिलने तक संघर्ष किया जाएगा। मंजूलता, राधिका, नेहा, शांति देवी, श्यामा, गायत्री देवी, पूनम, अर्चना देवी आदि उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी