रंगों की मस्ती में मगन नौनिहाल

जासं, चंदौली: रंगों का त्योहार होली गुरूवार की सुबह से आरंभ हो जाएगा। लेकिन नौनिहालों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Mar 2018 07:22 PM (IST) Updated:Thu, 01 Mar 2018 07:22 PM (IST)
रंगों की मस्ती में मगन नौनिहाल
रंगों की मस्ती में मगन नौनिहाल

जासं, चंदौली: रंगों का त्योहार होली गुरूवार की सुबह से आरंभ हो जाएगा। लेकिन नौनिहालों को कौन समझाए ये तो दो दिन पूर्व से ही धमाल मचाना आरंभ कर दिए हैं। बुधवार को तो बच्चों ने किसी की एक नहीं सुनी। छुट्टी होने के कारण सुबह होते ही रंगों की मस्ती में मगन हो गए। एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाने में इनके चेहरे की मुस्कान देखते ही बन रही थी। शहरी बच्चे तो घरों में ही एक दूसरे पर रंग फेंकते नजर आए लेकिन गांवों में बच्चों का धमाल गलियों में पहुंच गया।

chat bot
आपका साथी