चतुर्भुजपुर व इस्लामपुर वार्ड बने हॉट स्पॉट, पुलिस का पहरा

चतुर्भुजपुर व इस्लामपुर वार्ड हॉट स्पॉट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:19 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 10:49 PM (IST)
चतुर्भुजपुर व इस्लामपुर वार्ड बने हॉट स्पॉट, पुलिस का पहरा
चतुर्भुजपुर व इस्लामपुर वार्ड बने हॉट स्पॉट, पुलिस का पहरा

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगर के चतुर्भुजपुर वार्ड के विजय नगर कालोनी और इस्लामपुर वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को दोनों वार्डों को हॉट स्पॉट घोषित करने के साथ सील कर दिया गया। उपजिलाधिकारी कुमार हर्ष सहित आला अधिकारी वार्ड में पहुंचे और लोगों से घरों में रहने की अपील की। वार्डो में साफ-सफाई करवाने के साथ ही सैनिटाइज करवाने में जुट गया। उधर शुक्रवार की रात में ही दोनों मरीजों के संपर्क में आए कुल 16 लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

नगर के विजय नगर में एक 30 वर्षीय युवक पांच दिन पूर्व मुंबई से आया था। शाम को उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद खलबली मच गई। इसी बीच नगर के ही इस्लामपुर में अपने सुसराल में रह रहा बिहार रोहतास का एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला। जानकारी होते ही प्रशासन ने सक्रिय हो गया। तत्काल विजय नगर के मरीज के पांच परिजनों और उसके संपर्क में आए मोहल्ले के आठ लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस्लामपुर में संक्रमित के संपर्क में आए तीन लोगों को भी प्रशासन अपने साथ ले गया। दोनों वार्ड के लोगों को चेहरे पर डर साफ दिखने लगा। लोग घरों में ही अपने को रखना उचित समझें। एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बांस बल्ली लगाकर दोनों वार्डों को सील करवा दिया। वहीं कोतवाल शिवानंद मिश्र ने अपनी मौजूदगी में वार्ड में सुरक्षा घेरा तैयार किया। वार्डवासी खुद करने लगे बैरिकेडिग

प्रशासन ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए केवल वार्ड के मुख्य प्रवेश मार्गो को बंद करवाया, लेकिन वार्डवासियों ने वार्ड की भीतरी गलियों में बांस लगाकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। विजयनगर कालोनी के लोगों ने हर एक गली को चिह्नित कर बांस-बल्ली लगा दी।

chat bot
आपका साथी