पटाखा बजाने से बालक का हाथ झुलसा

जागरण संवाददाता टांडाकला (चंदौली) बलुआ थाना के सराय रसूलपुर गांव में शादी समारोह के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:46 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 12:14 AM (IST)
पटाखा बजाने से बालक का हाथ झुलसा
पटाखा बजाने से बालक का हाथ झुलसा

जागरण संवाददाता, टांडाकला (चंदौली) : बलुआ थाना के सराय रसूलपुर गांव में शादी समारोह के बाद बचे पटाखा को जलाने में गुरुवार को राजू दस वर्ष झुलस गया। इलाज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सराय रसूलपुर निवासी हीरा लाल राम के घर बुधवार को विवाह कार्यक्रम था। विवाह में गाजे बाजे साथ, बम पटाखा भी छोड़ा जा रहा था। बचे बम को हीरालाल का पुत्र राजू दोपहर में जलाने लगा। जब तक वह बम को हाथ से फेंकता तब तक वह फट गया।

chat bot
आपका साथी