शांति पूर्वक घरों में मनाएं दुर्गा पूजा का पर्व

संवाददाता टांडाकला (चंदौली) बलुआ थाना परिसर में शुक्रवार की शाम शांति समिति की बैठक हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:35 PM (IST)
शांति पूर्वक घरों में मनाएं दुर्गा पूजा का पर्व
शांति पूर्वक घरों में मनाएं दुर्गा पूजा का पर्व

जागरण संवाददाता, टांडाकला (चंदौली) : बलुआ थाना परिसर में शुक्रवार की शाम शांति समिति की बैठक हुई है। इसमें नवरात्र, दुर्गा पूजा व चेहल्लुम आदि त्योहार को शांतिपूर्वक घरों में मनाने की अपील की गई। इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए आगामी त्योहारों पर कोविड-19 का उल्लंघन बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा पाठ नहीं किया जाएगा। चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह, शिवमणि त्रिपाठी, दिनेश पटेल, सतीश गुप्ता, गुड्डू विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी