चौपाल में सीडीओ ने सुनी वनवासियों की समस्या

वनभीषमपुर गांव के वनवासी बस्ती में गुरुवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की समस्या सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिलाया। अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जन हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 01:05 AM (IST)
चौपाल में सीडीओ ने सुनी वनवासियों की समस्या
चौपाल में सीडीओ ने सुनी वनवासियों की समस्या

जासं, शहाबगंज (चंदौली) : वनभीषमपुर गांव के वनवासी बस्ती में गुरुवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की समस्या सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिलाया। अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जन हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। गांव में 16 वनवासी परिवार को सीएम व 66 को प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित किया गया है। 99 लोगों को शौचालय का लाभ दिया गया है। स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शिक्षा, कुपोषण, धात्री महिलाओं, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन की जानकारी ली। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं से लाभान्वित लोगों का भौतिक सत्यापन किया। जिला विकास अधिकारी पदमकांत शुक्ल, पीडी सुशील कुमार, डीसी एनएलआरए एमपी चौबे, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ धर्मजीत सिंह सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी