महिला हिसा के विरोध में कैंडिल मार्च

जागरण संवाददाता नौगढ़ (चंदौली) ग्राम्या संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला हिसा विरोधी प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:46 PM (IST)
महिला हिसा के विरोध में  कैंडिल मार्च
महिला हिसा के विरोध में कैंडिल मार्च

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : ग्राम्या संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला हिसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के तहत बुधवार को विश्व एड्स दिवस पर नौगढ़ थाना से बाजार तक मोमबत्ती जुलूस निकाला गया। ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव, जय प्रकाश सिंह निदेशक बिदु सिंह के अलावा जुलूस में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष शामिल हुए।

हिसा बंद करो, 1090 पर फोन करो, मुझे नहीं मेरे अधिकारों की सुरक्षा करो, मेरा चुनाव मेरा फैसला, जर जेवर से नहीं सजेंगे गुड़िया बनकर नहीं रहेंगे आदि नारा लगाते हुए लोगों ने पूरे बाजार का भ्रमण किया। निदेशक ने कहा आज विश्व एड्स दिवस है इसके प्रति सभी को जागरूक होना होगा। साथ ही महिला पुरुष के नाम पर लड़की लड़का या किसी धर्म, जाति, क्षेत्र के नाम पर किसी में भेदभाव नहीं होना चाहिए।

महिलाओं के शोषण और हिसा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए 25 नवंबर अंतरराष्ट्रीय महिला हिसा विरोध दिवस से 16 दिसंबर निर्भया दिवस तक अभियान चलेगा। सुरेंद्र कुमार कहा अभियान अंतर्गत साइकिल रैली, पपेट शो, बैठक, गोष्ठी, मोमबत्ती जुलूस आदि गतिविधियों के माध्यम से महिला हिसा पर आम लोगों को जागरूक किया जा रहा। रैली में लालतापुर, बसौली, डुमरिया, झुमरिया, मझगावां, गोलाबाद, देवरा, ठटवां, अमदहां आदि गांव से सर्वेश, चांदनी, प्रीति, अंजू, आंचल, अंजलि, ज्योति, सुनीता, कंचन पंकज, मोहित, सचिन, लालू आदि थे।

chat bot
आपका साथी