नारायण की कृपा से दूषित बुद्धि भी निर्मल हो जाएगी

बरहनी (चंदौली) मति को नारायण की सेवा में लगा देंतो मानव का कल्याण हो जाएगा। यह मति भी मन की तरह चंचल है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 03:59 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 03:59 PM (IST)
नारायण की कृपा से दूषित बुद्धि भी निर्मल हो जाएगी
नारायण की कृपा से दूषित बुद्धि भी निर्मल हो जाएगी

जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : मति को नारायण की सेवा में लगा दें,तो मानव का कल्याण हो जाएगा। यह मति भी मन की तरह चंचल है। अगर नारायण की कृपा हो जाय तो दूषित मति बुद्धि भी सुधर कर निर्मल हो जाय। उक्त बातें चिरईगांव में चल रहे चातुर्मास यज्ञ में सोमवार को सुंदर राज महाराज ने कहीं। कहा कि शास्त्र भी कहता है कि निर्मल बुद्धि के स्वामी नारायण होते हैं। जिस प्रकार से लोहे को चुंबक अपने पास चिपका लेता है, ठीक उसी प्रकार से निर्मल बुद्धि वाले मन को नारायण स्वयं अपने पास ²श्य में विराजमान हो जाते हैं। वह निर्मल बुद्धि बाला व्यक्ति गंगा के समान पवित्र हो जाता है। क्योंकि उसके ²श्य रूपी गंगा में नारायण विराजमान हो जाते हैं।

chat bot
आपका साथी