टूटा रिकार्ड, 80 हजार टन गेहूं की खरीद

जिले में 22 जून को गेहूं खरीद की प्रक्रिया बंद हो गई। इस बार रिक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:32 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:32 PM (IST)
टूटा रिकार्ड, 80 हजार टन गेहूं की खरीद
टूटा रिकार्ड, 80 हजार टन गेहूं की खरीद

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले में 22 जून को गेहूं खरीद की प्रक्रिया बंद हो गई। इस बार रिकार्ड 80 हजार टन अनाज की खरीद हुई। इससे अधिकारी गदगद हैं। वहीं 80 फीसद किसानों के भुगतान का दावा भी किया जा रहा है। पिछले साल पूरे सीजन में महज 22 हजार टन अनाज खरीदा गया था। जिले में गेहूं खरीद के लिए 52 क्रय केंद्र खोले गए थे। हालांकि 15 जून के बाद 49 क्रय केंद्रों पर ताले लटक गए। मंडी परिसर में जिला विपणन शाखा के दो व मंडी समिति के एक क्रय केंद्र पर खरीद जारी रही। एक अप्रैल से 22 जून तक जिले में 80 हजार टन अनाज खरीदा गया। जिले के 11 हजार किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर अपनी उपज बेची है। विभाग 80 फीसद किसानों को भुगतान का दावा भी कर रहा है। शेष किसानों के खाते में जल्द ही धनराशि पहुंच जाएगी। दरअसल, जिले में हर साल लगभग ढाई लाख क्विंटल गेहूं का उत्पादन होता है। हालांकि कम संख्या में किसान ही अपनी उपज क्रय केंद्रों पर बेचते हैं। इस बार कोरोना क‌र्फ्यू के चलते अनाज मंडियां ठप हुईं तो किसानों के पास सरकारी क्रय केंद्रों का ही विकल्प था। बाजार में अनाज की कीमत काफी गिर गई थी। निजी व्यापारी 1400 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनाज मांग रहे थे। इस पर किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर अपनी उपज बेची। इससे इस साल खरीद का ग्राफ बढ़ गया। डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव ने कहा इस बार रिकार्ड खरीद हुई है। कुछ किसानों का भुगतान रुका है, उसे जल्द भेज दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी