सुबह खिली चटख धूप, तापमान में इजाफा

मौसम बार-बार रंग बदल रहा है। रविवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 07:32 PM (IST)
सुबह खिली चटख धूप, तापमान में इजाफा
सुबह खिली चटख धूप, तापमान में इजाफा

जागरण संवाददाता, चंदौली : मौसम बार-बार रंग बदल रहा है। रविवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहा। वहीं तापमान में भी इजाफा हुआ है। इससे लोगों को रात के वक्त ठंड से राहत मिली। एक दिन पहले शनिवार तक आसमान में बादलों का डेरा रहा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आसमान पूरी तरह से साफ नहीं होगा। बादल दोबारा दिखाई दे सकते हैं। मौसम में बदलाव से किसानों की चिता बढ़ गई है। बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। नवंबर के दूसरे पखवारे में मौसम रंग दिखाने लगा है। जिले में पिछले दिनों न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया था। इसकी वजह से शाम होते ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगा था। शनिवार तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे सूर्यदेव के दर्शन कम ही हो रहे थे। वहीं लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा था। रविवार की सुबह चटख धूप के साथ हुई। सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं खेती-किसानी में जुटे किसानों ने भी राहत महसूस की। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दोबारा बादल छा सकते हैं। इस दौरान तेज बारिश तो नहीं होगी, लेकिन कहीं हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। इसके साथ ही सर्दी भी बढ़ेगी। ऐसे में किसानों व आमजन को सावधान रहने की जरूरत है। जरा सी चूक लोगों के लिए भारी पड़ सकती है। जानिए कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानी कृष्णमुरारी पांडेय ने बताया कि 23 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज बारिश की संभावना नहीं है। औसत अधिकतम तापमान 29.0 से 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.0 से 17.0 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा। आ‌र्द्रता 77 से 88 तक होगी। सामान्य गति से ज्यादातर पश्चिमी दिशा की ओर हवा चलेगी।

chat bot
आपका साथी