नौगढ़ धान क्रय केंद्र पर 20 क्विंटल से बोहनी

नौगढ़ केंद्र पर शुक्रवार को 20 कुंतल धान खरीद से बोहनी हो गई। प्रशासन मान रहा है कि अन्य केंद्रों पर भी धान की आवक शुरू हो जाएगी। हालांकि 71 केंद्रों में 51 क्रय केंद्र अभी बंद ही चल रहे हैं। इसमें 29 केंद्र सहकारी समितियों के हैं। केंद्रों के बंद रहने पर प्रशासन मौन साधे है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 08:06 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 12:27 AM (IST)
नौगढ़ धान क्रय केंद्र पर 20 क्विंटल से बोहनी
नौगढ़ धान क्रय केंद्र पर 20 क्विंटल से बोहनी

जागरण संवाददाता, चंदौली : नौगढ़ केंद्र पर शुक्रवार को 20 क्विंटल धान खरीद से बोहनी हो गई। प्रशासन मान रहा है कि अन्य केंद्रों पर भी धान की आवक शुरू हो जाएगी। हालांकि 71 केंद्रों में 51 क्रय केंद्र अभी बंद ही चल रहे हैं। इसमें 29 केंद्र सहकारी समितियों के हैं। केंद्रों के बंद रहने पर प्रशासन मौन साधे है।

जिले में 1.83 लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। शासन ने एक नवंबर से धान खरीद का निर्देश दिया। एक पखवारे में मंडी समिति के केंद्रों को छोड़ दें तो अधिकांश केंद्र बंद रहे कुछ पर सन्नाटा पसरा रहा। सीएम की सख्ती के बाद प्रशासन चेता और नौगढ़ केंद्र पर 20 क्विंटल धान की खरीद हो गई। बीते वर्ष 20 एमटी हुई खरीद

एक पखवारे में बीते वर्ष 20 एमटी धान की खरीद हो चुकी थी। लेकिन इस वर्ष मात्र 20 क्विंटल धान की खरीद हुई है। जबकि सरकार का पूरा फोकस खरीद पर है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक केंद्र ही नहीं खुल सके हैं। प्राइवेट एजेंसियां तो अभी केंद्र खोलने का मूड बना रही हैं। केंद्रों पर खरीद का आंकड़ा

पीसीएफ के 29 क्रय केंद्रों पर 20500, यूपी एग्रो के नौ केंद्रों पर 26000, कर्मचारी कल्याण निगम के पांच केंद्रों पर 16500, विपणन विभाग के नौ केंद्रों पर 44700, पीसीयू के आठ केंद्रों पर 11000, एनसीसीएफ के छह केंद्रों पर 27000, एफसीआइ के एक केंद्र पर 26000 और नेफेड के चार केंद्रों पर 36000 एमटी धान की खरीद होनी है। पंजीकरण में नहीं ली रुचि

आन लाइन पंजीकरण में किसानों की रुचि न होने से इस बार लक्ष्य तक पहुंचना टेढ़ी खीर साबित होगा। क्योंकि शासन ने जो नियम बना दिए हैं उस हिसाब से खरीद पर असर पड़ेगा। शासन की गाइड लाइन के हिसाब से विपणन विभाग ने जांच में चार हजार किसानों के 10 हजार गाटे निरस्त कर दिए हैं। 10950 किसानों का आनलाइन पंजीकरण है। इन किसानों से ही खरीद होनी है। जबकि बीते वर्ष 16 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया था। इस बार महिला व लघु, सीमांत किसानों के लिए मंगलवार व शुक्रवार का दिन निर्धारित कर दिया है। इन्हें खरीद में लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी। 'नौगढ़ से धान खरीद की शुरुआत हो गई है। आशा है कि अब किसान केंद्रों पर आएंगे। पीसीएफ व अन्य एजेंसियों को केंद्र खोलने का निर्देश जारी किया है। सोमवार से केंद्रों का निरीक्षण भी होगा।

अनूप श्रीवास्तव, जिला विपणन अधिकारी

chat bot
आपका साथी