दो कर्मचारियों के भरोसे चल रहा ब्लाक कार्यालय

जागरण संवाददाता चकिया (चंदौली) ब्लाक के अधिकारियों समेत कर्मचारियों पर पर्व की खुमारी ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:48 PM (IST)
दो कर्मचारियों के भरोसे चल रहा ब्लाक कार्यालय
दो कर्मचारियों के भरोसे चल रहा ब्लाक कार्यालय

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : ब्लाक के अधिकारियों समेत कर्मचारियों पर पर्व की खुमारी हावी है। शनिवार को महज दो कर्मचारियों के भरोसे ब्लाक कार्यालय संचालित हुआ। फरियादी निराश होकर व्यवस्था को कोसते हुए घर चले गए। अधिकारियों समेत कर्मचारियों की अनुपस्थिति कारण जिला मुख्यालय पर राज्यमंत्री के आगमन का हवाला दिया गया। सबसे खराब स्थिति सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कार्यालय की रही।

महिला ब्लाक कोआर्डिनेटर सुनीता गुप्ता मौजूद मिली। जबकि एडीओ पंचायत, कंप्यूटर आपरेटर समेत आधा दर्जन सफाई कर्मियों की ड्यूटी सहायक विकास अधिकारी कार्यालय में लगाई गई है। बताया गया कि हरिहर शर्मा, अनिल, धनंजय आदि सफाई कर्मी जिला मुख्यालय पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में गए हैं। जो भी हो कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के नहीं रहने से सुदूरवर्ती गांव से आए फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रधान सहायक प्रदीप कुमार चौबे के अलावा अन्य कोई कर्मचारी नहीं था। मनरेगा सेल सहित लेखाकार आफिस पर ताला लटका मिला, कुछ कार्यालय खुले भी थे तो कुर्सियां खाली पड़ी थी। डोड़ापुर निवासी अवधनाथ, लालपुर निवासी राधेश्याम, कुदरा निवासी बनारसी शर्मा, केराडीह मनोज कुमार,लठिया के जय नारायण, फिरोजपुर के उपेंद्रनाथ आदि शौचालय सहित अन्य समस्याओं को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे थे। किसी अधिकारी, कर्मचारी के नहीं रहने से फरियादी व्यवस्था को कोसते हुए घर लौट गए। बेबाकी से कहा कि पर्व की खुमारी ब्लाक के कर्मचारियों पर हावी है। यह स्थिति आज की ही नहीं बल्कि प्रत्येक दिनों की है। प्रभारी अधिकारी रामदरस यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी बगैर सूचना के अनुपस्थित है, विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी