बीएलओ घर-घर जाकर सूची में नाम करेंगे शामिल

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण समेत अन्य तैयारी में जिला प्रशासन जुटा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 09:02 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:02 PM (IST)
बीएलओ घर-घर जाकर सूची में नाम करेंगे शामिल
बीएलओ घर-घर जाकर सूची में नाम करेंगे शामिल

जागरण संवाददाता, चंदौली : विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण समेत अन्य तैयारी में जिला प्रशासन जुटा है। इसको लेकर अधिकारियों की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण ने घर-घर जाकर नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने का निर्देश दिया। जेंडर और इपिक रेसियो सुधारने पर भी जोर दिया गया। सीडीओ ने कहा, बीएलओ विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करें। शिफ्टेड और मृतकों के नाम सूची से काटे जाएं। जेंडर और इपिक रेसियो के मानक का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन मतदाताओं के नाम सूची में गलत अंकित हैं। उनका शुद्धीकरण कराया जाए। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने की जरूरत है। स्वीप के तहत पूरे जिले में अभियान चलाया जाए। बैनर, पोस्टर, होर्डिंग लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी आदि का आयोजन कर जागरूक किया जा सकता है। विद्यालयों व पंचायत भवनों की दीवारों पर मतदान के लिए प्रेरित करती पेंटिग, स्कूलों में रंगोली, निबंध प्रतियोगिता-वाद-विवाद, भाषण आदि का आयोजन कर जागरूक किया जाना चाहिए। इस कार्य में मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्यों की मदद ली जा सकती है। एडीएम अतुल कुमार, डीआइओस डाक्टर विजय प्रकाश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी