भाजपाजनों ने जरूरतमंदों में बांटा नमो राहत किट

भाजपाजनों ने जरूरतमंदों में बांटी नमो राहत किट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:18 PM (IST)
भाजपाजनों ने जरूरतमंदों में बांटा नमो राहत किट
भाजपाजनों ने जरूरतमंदों में बांटा नमो राहत किट

जासं, कमालपुर (चंदौली) : धानापुर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने नर सेवा, नारायण सेवा के तहत असहायों में नमो राहत किट का वितरण किया। महुंजी, बीरासराय, अवही आदि गांवों में तीन दर्जन जरूरतमंदों को राहत किट उपलब्ध कराया।

अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में असहाय परिवारों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। संकट की घड़ी में भाजपा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का काम कर रही है। सांसद व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की ओर से जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के मार्गदर्शन में नमो राहत किट का वितरण किया जा रहा है, ताकि कोई गरीब परिवार भोजन के अभाव में जीवनयापन न कर सके। इसके लिए प्रत्येक गांव में बूथ अध्यक्षों को गरीब परिवारों की मदद के लिए निर्देशित किया गया है। रामजी तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, प्रमोद सिंह, रमाशंकर सिंह, श्रीराम चौबे, अवधेश गोंड, चंद्रभान मौर्य आदि थे।

chat bot
आपका साथी