भाजपा ने राजनीति का भी कर दिया व्यापारीकरण

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के कहा राजनीति समाजसेवा के लिए है लेकिन भाजपा ने सत्ता की चाहत में इसका व्यापारीकरण कर दिया। जो देश गरीबी, बेरोजगारी व आर्थिक तंगी से जूझ रहा उसमें विधायक, सांसद करोड़ों में खरीदे जा रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:33 PM (IST)
भाजपा ने राजनीति का भी कर दिया व्यापारीकरण
भाजपा ने राजनीति का भी कर दिया व्यापारीकरण

जागरण संवाददाता, चंदौली : पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के कहा कि राजनीति समाजसेवा के लिए है लेकिन भाजपा ने सत्ता की चाहत में इसका व्यापारीकरण कर दिया। जो देश गरीबी, बेरोजगारी व आर्थिक तंगी से जूझ रहा उसमें विधायक, सांसद करोड़ों में खरीदे जा रहे। अन्याय, अधर्म व जुल्म के खिलाफ समाजवादी पार्टी जनता के साथ है। पूर्व सांसद बुधवार को जिला मुख्यालय पर सपा जनसंदेश बाइक रैली के बाद सभा में बोल रहे थे। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकली। सड़कों पर फर्राटा भरते युवा सपा और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ¨जदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे।

पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सभी मुद्दों पर विफल व नाकाम हो चुकी है। आरोप लगाया केंद्र सरकार नोट व टैक्स के नियम बदल रही है और प्रदेश की योगी सरकार जिलों व शहरों के नाम में उलझी है। गलत नीतियां किसान, नौजवान व आम नागरिकों पर भारी पड़ रही है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण ¨सह यादव ने कहा जनता ने देश के प्रधानमंत्री को बदलने का मूड बना लिया है। कार्यकर्ता संगठन को मजबूत कर समाजवादी विचाराधारा को जनता के बीच लेकर जाएं, तभी देश में परिवर्तन आएगा। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज ¨सह डब्लू ने कहा कि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे। जनहित को दरकिनार कर स्वहित के लिए प्रशासनिक अफसरों पर भ्रष्टाचार में अपनी हिस्सेदारी तय करने के लिए दबाव रहे। अफसरों से गठजोड़ व साठगांठ नहीं होने पर भाजपा के लोग अपनी ही सरकार में धरने पर बैठ रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा भ्रष्टाचार, महंगाई को मुद्दा बनाकर केंद्र व प्रदेश सरकार सत्ता में आई लेकिन वह फेल हो गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक पूनम सोनकर, अशोक त्रिपाठी छोटू, बाबूलाल यादव, जोखू सिद्दीकी, अनिल मिश्र, संतोष यादव, मुलायम यादव, अनिल यादव, अर¨वद यादव, सुषमा यादव, योगेंद्र यादव चकरू, यादवेश यादव, राजा खान, चंद्रभानु यादव, राजीव पांडेय, राकेश मोदनवाल, राजकुमार जायसवाल मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने किया।

chat bot
आपका साथी