ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल

धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर बाइक व ट्रैक्टर के आमने सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए।इससे बाइक चालक 49 वर्षीय विजय कुमार व 32 वर्षीय बिनोद कुमार घायल हो गए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 08:37 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 08:37 PM (IST)
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल

जासं, कमालपुर (चंदौली) : धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार विजय कुमार (48) व विनोद कुमार (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिद्धार्थनगर के विजय व शाहजहांपुर के विनोद क्षेत्र के पसाई गांव में सदन यादव के घर रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर वे बाइक से तकादा को धीना जा रहे थे। वहीं रैथा गांव निवासी मोनू राय ट्रैक्टर लेकर  जनौली की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर गांव से बाहर निकला ही था कि बाइक सवार अचानक ट्रेक्टर के सामने आ गए। उन्हें बचाने में ट्रैक्टर बाइक से जा भिड़ा। इससे दोनों युवक जख्मी हो गए।

chat bot
आपका साथी