बाइक रैली निकाल यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) यातायात नियमों के पालन को शुक्रवार को सीओ राजवी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 12:06 AM (IST)
बाइक रैली निकाल यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
बाइक रैली निकाल यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : यातायात नियमों के पालन को शुक्रवार को सीओ राजवीर सिंह के नेतृत्व में नगर में चकिया तिराहे से बाइक रैली निकाली गई। नगर का भ्रमण कर लोगों को नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

लोगों को दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों के पालन पर बल दिया। सीओ ने कहा कि नियमों का पालन कर न सिर्फ दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग भी कर सकते हैं। विशेषकर युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि जब भी बाइक चलाएं तो हेलमेट का उपयोग करें। बिना हेलमेट के जहां वाहन चलाना नियम विरुद्ध है, वहीं दुर्भाग्यवश दुर्घटना होने पर यह सुरक्षा भी करता है। इसके अलावा रफ्तार पर अंकुश, तीन लोगों को बैठाकर बाइक न चलाने पर जोर दिया। इसके बाद निकले बाइक सवार नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तिराहे पर पहुंचे। जगह-जगह रुककर लोगों को यातायात नियमों से अवगत कराते सावधानी बरतने का आह्वान किया। टीएसआइ दुर्गादत्त यादव ने आटो, ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

कुएं की जमीन से हटा अतिक्रमण, पुलिस से नोकझोंक

जागरण संवाददाता, सैयदराजा (चंदौली) : नगर पंचायत में नेहरू नगर स्थित एक सार्वजनिक कुएं के पास के जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को शुक्रवार को एसडीएम संजीव कुमार ने पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी में हटवा दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से टीम की नोकझोंक भी हुई। आरोप लगाया कि पुलिस ने यहां अन्य अतिक्रमण को नहीं हटाया। केवल एक ही व्यक्ति के अतिक्रमण को हटाकर पक्षपात किया गया है। ईओ धीरज कुमार ने बताया कि मामला काफी दिनों से कोर्ट में चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया गया है । कुएं के पास हुए अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई जैसे ही शुरू की अतिक्रमणकारी के परिजनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। काफी समझाने के बाद अतिक्रमण हटवाने के तैयार हुए। उप पंचायत कर्मी, राजस्व कर्मी एवं फायर ब्रिगेड सहित महिला एवं पुलिस बल मौजूद मौजूद था। यहां घंटे भर कुएं की जगत पर बुलडोजर चला, टिन शेड सहित फर्स की कंक्रीट साफ कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी