रोजगार अधिकार दिवस के रूप में मनी भगत सिंह की जयंती

जागरण संवाददाता चहनियां (चंदौली) शहीद भगतसिंह के जन्म दिन के अवसर पर भाकपा माले व इंकलाब ने भगत सिंह को याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:02 PM (IST)
रोजगार अधिकार दिवस के रूप में मनी भगत सिंह की जयंती
रोजगार अधिकार दिवस के रूप में मनी भगत सिंह की जयंती

जागरण संवाददाता, चहनियां (चंदौली) : शहीद भगतसिंह के जन्म दिन के अवसर पर भाकपा माले व इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओ ने सोमवार को रानेपुर गांव से जुलूस निकाल नारेबाजी की। चौराहे पर सभा कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने उनकी जयंती को रोजगार अधिकार दिवस के रूप में मनाया और चित्र पर माल्यापर्ण किया।

अनिल यादव ने कहा कि आज भगत सिंह 113 साल के हो रहे हैं। देश में फांसीवादी हमले की आहट सुनाई पड़ रही हो तो भगत सिंह के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। उन्होंने कहा था गोरे साहब तो चले जाएंगे लेकिन उनकी जगह पर भूरे साहब सत्ता में आएंगे। इससे सिर्फ सत्ता का परिवर्तन होगा आम जनता के जिदगी में कोई बदलाव नहीं होगा। माले नेता श्रवण कुशवाहा, उमेश मौर्य, सूरज कुशवाह, शुभम मौर्य ,मनीष पासवान, अच्छेलाल भारती, अशोक ,अरविद यादव, संजय यादव, सतीश ,अमन ,कौशल विश्वकर्मा आदि शामिल थे। अध्यक्षता हरिशंकर विश्वकर्मा ने किया।

भगत सिंह ने देश की आजादी को हंसते- हंसते दी थी जान

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर/ पड़ाव (चंदौली) : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर व आसपास के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

वक्ताओं ने कहा भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए हंसते हंसते अपनी जान दे दी। उन्होंने आजादी के दौरान इंकलाब-जिदाबाद का नारा दिया था, जो आज भी प्रासंगिक है। पड़ाव के भोजपुर गांव में समाजसेवी विशाल सिंह के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। आदित्य सिंह, अमरिदर सिंह, राकेश, गोविद पटेल, सुनील, अनिल, राजबहादुर यादव, शशिकांत, भानू आदि उपस्थित थे। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के काली महाल स्थित पार्टी कार्यालय में जयंती मनाई गई। रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल आदि थे।

हमें भगत सिंह के सपनों का बनाना है देश

जागरण संवाददाता, शहाबगंज (चंदौली) : हडौरा गांव के सामुदायिक भवन में सोमवार को भगत सिंह विचार मंच की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया गया। कहा हमें भगत सिंह के सपनों का देश बनाना है। राम अवध सिंह ,डा. नागेंद्र सिंह श्यामलाल मौर्य गीता शुक्ला , श्याम बिहारी सिंह , मिश्री लाल पासवान आदि थे।

chat bot
आपका साथी