भगत सिंह ने देश की आजादी को हंसते- हंसते दी थी जान

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर/ पड़ाव (चंदौली) शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:34 PM (IST)
भगत सिंह ने देश की आजादी को हंसते- हंसते दी थी जान
भगत सिंह ने देश की आजादी को हंसते- हंसते दी थी जान

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर/ पड़ाव (चंदौली) : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर व आसपास के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

वक्ताओं ने कहा भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए हंसते हंसते अपनी जान दे दी। उन्होंने आजादी के दौरान इंकलाब-जिदाबाद का नारा दिया था, जो आज भी प्रासंगिक है। पड़ाव के भोजपुर गांव में समाजसेवी विशाल सिंह के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। आदित्य सिंह, अमरिदर सिंह, राकेश, गोविद पटेल, सुनील, अनिल, राजबहादुर यादव, शशिकांत, भानू आदि उपस्थित थे। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के काली महाल स्थित पार्टी कार्यालय में जयंती मनाई गई। रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, आनंद शुक्ला, बृजेश गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, विजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।

हमें भगत सिंह के सपनों का बनाना है देश

जागरण संवाददाता, शहाबगंज (चंदौली) : हडौरा गांव के सामुदायिक भवन में सोमवार को भगत सिंह विचार मंच की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। हमें भगत सिंह के सपनों का देश बनाना है। राम अवध सिंह ,डा. नागेंद्र सिंह श्यामलाल मौर्य गीता शुक्ला , श्याम बिहारी सिंह , मिश्री लाल पासवान आदि थे।

chat bot
आपका साथी