बीडीओ ने कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर का जाना हाल

सकलडीहा (चंदौली) बीडीओ राजेश नायक ने सोमवार को ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की गहनता से जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:58 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:58 PM (IST)
बीडीओ ने कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर का जाना हाल
बीडीओ ने कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर का जाना हाल

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : बीडीओ राजेश नायक ने सोमवार को ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की गहनता से जांच की। जांच के दौरान कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए सुधार करने का निर्देश दिया।

उपस्थिति पंजिका के बारे में गहनता से जांच की। कर्मचारियों को निजी कार्यालय के बजाय ब्लाक मुख्यालय पर बैठकर फरियादियों की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। चेताया की निर्धारित समय से कार्य नहीं पूर्ण होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि विकास कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता, युवा कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय, वरिष्ठ एकाउंटेंट विजय शंकर, दिनेश चौरसिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी